करेंसी
नोटों पर सिग्नेचर
के सिवाय आम लोगों को रिज़र्व बैंक के गवर्नर से अमूमन कोई वास्ता नहीं होता । इसीलिए आम लोग नहीं जानते कि पिछले तीन सालों में जो विकास के आंकड़े हम सुन रहे है, आर्थिक सुधार के जो नतीज़े देख रहे हैं उसका हीरो कहानी कासरकारी
किरदार नहीं, बल्कि इकोनॉमिक्स
के डायरेक्टर
हैं, आरबीआई के गवर्नर हैं । वही रघुराम गोविंद राजन् जिन्होंने
अपने काम से आम लोगों को आरबीआई गवर्नर का मतलब बताया, अपने बेबाक़ अंदाज़ से सरकार के सामने भी सीना ठोक के खड़े हुए और अपने विदाई का
दिन भी तय कर लिया ।
4 सितबंर 2016 को रघुराम आरबीआई के मुखिया की कुर्सी छोड़ देंगे, सेकंड टर्म के लिए उन्होंने
ना कर दिया। उन्हें पता था कि चाहने पर भी उन्हें दूसरा मौका नहीं मिलता वो भी तब जब बीजेपी के स्वामी हर दूसरे दिन पीएम मोदी से राजन की बर्खास्तगी
की मांग करते है । हालाँकि
राजन के नेतृत्व
में आरबीआई और सर्कार दोनों की कार्यशैली
एक दूसरे के साथ कम, खिलाफ ज़्यादा रही जिससे ये हालात पैदा हुए । हाल ही में विदेशी मैगज़ीन में छपा उनका इंटरव्यू
सरकार की टीस और बढ़ा गया जिसमे उन्होंने
बेबाकी से भारतीय अर्थव्यवस्था
का सच मुहावरे
में कह दिया । बकौल राजन- भारत की आर्थिक स्तिथि इस वक़्त बहुत मज़बूत नहीं बस भारत अंधों में काना राजा जैसा है । अर्थव्यवस्था
की ऐसी समीक्षा
जो सिर्फ आर्थिक मामलों के जानकर समझ सकते हैं। पर सिर्फ यहीं नहीं, रघुराम ने मोदी सरकार के कई महत्वकांछी
योजनओं को भी सवालों में ला दिया जहां बैंकों के जरिये कल की चिंता किये बगैर लोन पे लोन बंटवाए जा रहे हैं । बैंकों के संभावित
मर्जर और असहिनुस्ता
पर भी सरकारी सुर से आरबीआई गवर्नर अलग दिखे।
पर
इस रस्साकस्सी
में किसी को पिछले तीन सालों की बात याद नहीं रही । 2013 में जब महंगाई चरम पर थी, आर्थिक तौर पर देश टूट रहा था तो मनमोहन सरकार ने अपने आखिरी दौर में आरबीआई की कमान सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार
रघुराम राजन को सौंप दी । आईआईटी, आईआईएम और विदेश से डॉक्टरेट
राजन ने तीन सालों में खस्ताहालअर्थव्यवस्था
को सुधार के पटरी पर ला दिया । देश को वापस 1991 के दौर के बजाये 2016 के दौर में पहुंचा दिया । कार्यकाल
सँभालने
के बाद रघुराम राजन की नीतियों
के कारन देश में महंगाई दर 9.84 से घटकर 5.76 हो गयी, विकास दर 6.6 से बढ़कर 7.6 हो गयी, फोरेक्स
रिज़र्व 278 बिलियन
डॉलर से बढ़कर 362 बिलियन डॉलर हो गया । रुपैया गिरने की बजाये संभलने लगा । इंडिया इंक पर विदेशी निवेशकों
का भरोसा लौटने लगा, सेंसेक्स
में बहार लौटने लगी ।
ये
काम और नीतियों
का नतीज़ा था की पिछले साल राजन को दुनिया के बेस्ट सेंट्रल
बैंक गवर्नर का सम्मान दिया गया । पर अंधों में काना राजा वाले कथित अर्थव्यवस्था
से आरबीआई गवर्नर के तौर पर उनकी विदाई निश्चित
भी है दुर्भाग्यपूर्ण
भी । जिस देश में गजेन्द्र
चौहान ftii चेयरमैन
बन सकते हैं, क्रिकेटर
चेतन चौहान फैशन इंस्टीट्यूट
के डायरेक्टर
बन सकते हैं, पहलाज निहलानी
सेंसर बोर्ड के प्रेसिडेंट
बन सकते हैं उस देश में इकोनॉमिक्स
के राजा आरबीआई के गवर्नर नहों हो सकते, दुर्भाग्यपूर्ण
है ।

No comments:
Post a Comment