तेल की कीमत सातवें आसमान पर है और
लोग अच्छे दिन के 4 साल का जश्न मना रहे हैं. ऐसा कम ही होता है कि तेल निकल रहा
है और फिर भी हम वाहवाही कर रहे हैं. क्या करे वोट दिया है तो बुराई कर नहीं सकते
ये कसम खाई है. और उन्होंने कोई कसर छोड़ी नहीं है कि किसी और के बारे में सोचकर
दिल बहला दिया जाए.
मोदी सरकार के 4 साल की सबसे बड़ी खूबी यही रही. ‘कांग्रेस मुक्त होता भारत’ बीजेपी
सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बन गयी और यही दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का
दुर्भाग्य बन गया.
हालांकि इस 4 साल में मोदी सरकार कई फ्रंट
पर पहले की किसी भी सरकार से बेहतर रही.
और कुछ पर बेहद ख़राब भी. देश वाकई
बदला कभी पॉजिटिव मोड में कभी नेगेटिव बातों में. फेहरिस्त बहुत लम्बी हो सकती है
इस आह और वाह की. पर एक नज़र डालिए क्या बड़े बदलाव या कोशिशें 4 साल में दिखी जिससे
अच्छे दिन का सपना सच हुआ या उसका तेल निकल गया.
·
विदेशों में
भारत की साख अपने सबसे सुनहरे दौर में पहुंच गयी.
·
जीएसटी
ने एक देश एक टैक्स का सपना साकार किया.
·
नोटबंदी
ने बहुत बड़े आर्थिक सुधार की राह दिखाई, हालांकि 2 साल बाद तक उसका आकलन संभव नहीं
हुआ है.
·
स्वच्छता
अभियान, पहल, उज्जवला और मुद्रा जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों को बदलाव का मतलब
सिखाया.
·
रोजगार
देने में ये सरकार सबसे बुरी तरह फेल रही. हर साल 2 करोड़ रोजगार की बात तो जुमला
बन गया.
·
पाकिस्तान
पर सर्जिकल स्ट्राइक ने मोदी सरकार की साहस को दुनिया के सामने ला दिया.
·
महंगाई
से आम जनता को कोई राहत नहीं मिली. पेट्रोल-डीजल की कीमत रिकॉर्ड उंचाई पर पहुंच
गयी.
·
जीडीपी
और दुसरे आर्थिक मानक डर पेंडुलम की तरह ऊपर-नीचे होते रहे.
·
इ-गवर्नेंस
और डिजिटल इंडिया की दिशा में बेहतर पहल हुई.
·
भ्रष्टाचार
का कोई बड़ा मामला सामने न आना बड़ी उपलब्धि रही.
·
एफडीआई
को खुली छूट देकर विदेशी निवेश आया लेकिन 4 साल पहले तक एफडीआई के घोर विरोधी रहे मोदी
पर सवाल भी उठा.
·
सरकार वन
मैन शो रही, सिर्फ मोदी ही सही रहे.
·
मोरल
पोलिसिंग को हवा मिली. गाय के नाम पर लोगों की जान ली जाती रही.
·
सड़क पर
राष्ट्रवाद का तमाशा होने लगा. थोक के भाव में देशद्रोही का सर्टिफिकेट बांटा जाने
लगा.
·
मीडिया
किसी सरकार के पैरों में पड़ता इतना कभी नहीं दिखा.
·
चौकीदार
की भूमिका में मोदी सरकार फेल हो गयी. बैंकों में एनपीए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा
ही, विजय माल्या-नीरव मोदी जैसे लुटेरे सरकार की नाक के नीचे से बाहर भाग गए.
पर यकीन मानिये, कांग्रेस मुक्त भारत के आगे ऊपर लिखी सब बात बेकार है. कांग्रेस यानी विपक्ष है नहीं मतलब देश के पास राजनीतिक विकल्प नहीं दिख रहा है. इसीलिए मोदी जी अच्छा करे या बुरा, सब अच्छा है. देश की हालत अच्छी हो या बुरी, दिन अच्छे हैं. क्योंकि आपके पास कोई विकल्प नहीं है.

No comments:
Post a Comment