
क्या जब 1948 में पहली बार सेना में जीप घोटाला हुआ, या बोफोर्स, ताबूत या अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला तो सेना के निजीकरण की मांग उठी थी? जब कोयला घोटाला हुआ तो कोल इंडिया को निजी हाथों में देने का प्रस्ताव आया था? जब स्पेस घोटाला हुआ तो किसी ने इसरो के निजीकरण की चर्चा की थी? जब टेलिकॉम घोटाला हुआ तो मंत्रालय बंद करने की आवाज़ उठी थी?
नहीं न। तो फिर बैंकिंग सेक्टर से कौन सी दुश्मनी है जो कुछ भी हुआ नहीं कि निजीकरण पर सबकी जुबान चलने लगती है।
प्राइवेटाइजेशन समाधान नहीं सिर्फ समस्या है
Third party image referenceएसोचैम जैसी संस्था कभी ये नहीं कहती कि बैंकों को एनपीए रिकवरी के सन्दर्भ में और पॉवर दिए जाये। उन्होंने कभी ये कहा है कि बैंक से कर्ज़ा लेकर नहीं चुकाने के मामले को सिविल की जगह क्रिमिनल केस बना दिया जाये। बल्कि कोई उन पर सवालों की बौछार न करे, उनकी बिरादरी पर अंगुली न उठाये उससे पहले बैंक के निजिकरण की बहस छेड़ दो। सरकार और जांच एजेंसी भी सोचेगी यही रास्ता है। मीडिया निजीकरण के फायदे गिनवायेगी। बैंक बोर्ड ब्यूरो निजीकरण की अच्छाइयों को परखेंगे। पर कोई समाधान नहीं ढूंढेगा। लूटने वाले लूट के चले जायेंगे। सबकुछ लुटाने वाला लूटेरा कहलायेगा। यही सिस्टम बनाकर रख दिया गया है
सरकारी बैंक देश और सरकार की ज़रूरत है
Third party image referenceपर देश की बाकी आबादी के लिए 200 रुपये के सब्सिडी से 700 रुपये के पेंशन या 50 लाख क्र फिक्स डिपॉज़िट के लिए भरोसे का नाम है सरकारी बैंक। भरोसा एक संस्थान पर या उससे ज़्यादा सरकार पे। लोग सरकारी बैंकों में पैसा रखकर इसीलिए चैन से सो पाते हैं कक्योंकि उन्हें पता है उनका पैसा सरकार के पास सुरक्षित है। सरकारी बैंकों का निजीकरण खुद सरकार के भरोसे को बेचने जैसा होगा याद रखियेगा।
सरकारी बैंक प्राइवेट हो जाये तो…
Third party image referenceऐसा नहीं है कि निजी बैंकों ने जन-धन योजना में खाते नहीं खोले या मुद्रा योजना में क़र्ज़ नहीं बांटे, पर उन्होंने कोरम पूरा किया, करिश्मा के लिए सरकार भी सरकारी बैंकों के भरोसे डंका पिटती रही।
और सिर्फ एक सरकार नहीं, हर सरकार राष्ट्रीयकृत बैंकों के भरोसे अपना वोटबैंक बुलंद करती रही। भारत की सामाजिक-आर्थिक स्तिथि ने ही 1969 में इंदिरा सरकार को बैंकों के राष्ट्रीयकरण के लिए बाध्य किया था, और आज भी बैंकों में सरकारी शेयर वक़्त की मांग है।
कुछ करना है तो हालात बदले साहब
Third party image referenceबीमारी बड़ी है तो दवा भी कड़वी दीजिये। समझना होगा कि जेब से अगर कुछ पैसे गिर जाये तो हम उस जेब की सिलाई करते हैं न कि पैंट पड़ोसी को दे देते है। बैंकों के हालात सुधारिये न कि उन्हें बेचने का बहाना ढूंढे।
No comments:
Post a Comment