भारत-पाकिस्तान
सीमा के पहाड़ों पर बर्फ तो हर साल जमती है, पर इस बार ये आसानी से पिघलेगी
नहीं । पहाड़ के मुहाने पर पाकिस्तान ताक
में बैठा है, पहाड़ के नीचे भारतीय सेना ऊपर नज़रें गड़ाये हुए है, और चट्टान सा खड़ा हिमालय उस परिस्थिति
को देख रहा है जहाँ से दोस्ती की कोशिशों
पर पूर्ण विराम लगेगा और घाटी जलेगी तो पहाड़ गोली-बारूद से थर्रायेगा
। ये महज पूर्वानुमान
है, पर पाकिस्तान
की नियत पूर्वाभ्यास
जैसी है, युद्ध की
तैयारियों
जैसी ।
कश्मीर
में सेना ने हिज्बुल
के कमांडर आतंकी बुरहान वाणी को मौत के घाट क्या उतारा, घाटी में पाकिस्तान
के पनपते साज़िश को मौका मिल गया । आतंकी के जनाज़े में हज़ारों की भीड़ उमड़ी और सेना पर पाक समर्थित
अलगाववादियों
का आक्रमण हो गया । घाटी जलने लगी, तीन दर्ज़न से ज़्यादा की जान गयी, कश्मीर में हालात बद से बदतर हो गए और पहली बार पाकिस्तान
खुल कर आतंकवादियों
के साथ खड़ी हो गयी । पहली बार पाकिस्तानी
सरकार दिखावे की शराफत भी छोड़कर, वैश्विक
दवाब की परवाह किये वगैर, परिणाम की चिंता दरकिनार
कर वहां खड़ी हो गयी जहाँ पाक आर्मी, आतंकी संग़ठन और कश्मीर के अलगाववादी
साथ थे, उस रस्ते चल पड़े जिसकी मंज़िल युद्ध है, कारगिल के बाद एक और जंग का मैदान है।
आतंकी
की मौत भारतीय सेना की कामयाबी
के साथ देश का आंतरिक मामला था, जिसे शरीफ सरकार ने कश्मीर के आज़ादी के संघर्ष के साथ जोड़ दिया । पाकिस्तान
काला दिवस मनाने लगी । ठीक वैसे ही जैसे 1998-99 में परवेज़ मुशर्रफ
आतंकियों
को क्रन्तिकारी
कहकर समर्थन दे रहे थे और परिणाम कारगिल के पहाड़ पर दिख रहा था । इस बार भी पाक सरकार का रुख आर्मी और आतंकी दोनों को खुली छूट देने जैसा है । इसीलिए पाकिस्तान
का रुख युद्ध की तैयारियों
जैसा है । हालाँकि
इतिहास गवाह रहा है कि पाक प्रायोजित
युद्धों
का परिणाम क्या रहा है । 1948 से 99 तक जब भी पाक के मंसूबे नापाक हुए, भारतीय सेना ने पाकिस्तान
की पहाड़ों पर जीत का तिरंगा लहराया । पर भारत युद्ध नहीं चाहता, और इसके पीछे पाक का परमाणू संपन्न देश होना बड़ी वजह है । भारत जिम्मेदार
देश होने के कारन परमाणू बम का इस्तेमाल
नहीं चाहता, और पाकिस्तान
शायद अपनी एक और हार से बचने के लिए उसके इस्तेमाल
से परहेज़ नहीं करेगा ।
फिर
भी युद्ध को टाल भी दिया जाये तो कब तक । अब कोई शक की गुंजाइश
भी नहीं रही कि पाक सरकार पर भरोसा किया जाये, न ही इतनी दरियादिली
है कि कभी मुम्बई कभी पठानकोट
पर हमला कर हमारी संप्रभुता
को चुनौती मिलती रहे और अपने ही देश में हम आतंकी भी नहीं मार सके । देश के गृह-मंत्री राजनाथ सिंह पहले ही कह चुके है कि कभी भी हमला भारत की ओर से नहीं होगा, पर पाकिस्तान
ने गुस्ताखी
कि तो फिर बंदूकों
से निकलती गोलियों
को गिना नहीं जायेगा । इसलिए युद्ध भारत चाहेगा नहीं, पर पाकिस्तान
बाज़ भी नहीं आएगा ।
समस्या
ये भी है कि युद्ध नहीं भी हो तो पाक के साथ रिश्ते का भविस्य क्या होगा । मोदी सर्कार की लाख कूटनीति
और बर्थडे सरप्राइज
से शॉल-साड़ी की सियासत भी पाकिस्तान
को दोस्ती नहीं सीखा पायी । भारत सरकार सीमा पार से दोस्ती के पैगाम का इंतज़ार करती रही और पाकिस्तान
ने घाटी में ऐसा ज़हर घोल दिया कि लोग एक आतंकी को हीरो मानने लगी, पाकिस्तान
के नारे गूंजने लगी, कश्मीर सबसे बुरे दौर से गुजरने लगा । जिसको न भुलाया जा सकता है, न माफ़ किया जा सकता है । शायद इसीलिए किसी भी बात की परवाह किये वगैर आज भारत के करोड़ों-अरबों लोग सेना के साथ खड़े उनका हौसला बढ़ा रहे हैं ।
कश्मीर
से आईएएस बनने वाले शाह फैज़ल कहते हैं कि कश्मीर समस्या का समाधान संवाद है । जलते कश्मीर के लोगों से बातकर ही घाटी में शांति का चिराग जलाया जा सकता है । और मोदी सरकार यही कर भी रही है । पर ये संवाद कश्मीर के लोगों से हो भी सकती है, पर इस बार पाकिस्तान
से शायद नहीं । बातचीत के मेज पर बैठने का न्योता देना और उसे रद्द करने भर से बात बदलने वाली नहीं है । पाकिस्तान
मामलों के जानकार बताते हैं कि पाकिस्तान
3 'अ' से चलती है अल्लाह-आर्मी-आतंकवाद
। अब पता नहीं वहां अल्लाह के नाम पर कट्टरपंथी-आर्मी और आतंकवादियों
के साथ सरकार की रज़ा है । रही बात हमारी तो कश्मीर में हम बस सबके दिलों से नफ़रत मिटाने की कोशिसों
में हैं, सीमा पर सेना के साथ ।
जय हिन्द जय भारत ।
बहुत अच्छे
ReplyDeleteबहुत अच्छे
ReplyDelete