कभी वांटेड, कभी
और कभी सबका प्यारा प्रेम… फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाने वाले सलमान खान निजी ज़िन्दगी में भी कई किरदार निभाते हैं। एक सलमान वो भी हैं जो शौक के लिए काले हिरन का शिकार करते हैं, तो एक सलमान वो भी हैं जो सिर से जुड़ी पटना की दो बहनें फराह-सबा से अपनी कलाई पर राखी बंधवाकर उनकी मुराद पूरी करते हैं। एक सलमान अपनी प्रेमिका पर हाथ उठाते हैं, दूसरे सलमान उसी हाथ में झाड़ू लेकर देश की गंदगी साफ़ करते हैं। एक सलमान बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज़्यादा का कारोबार करते हैं तो दूसरे सलमान वो हैं जो सिर्फ चैरिटी पर तक़रीबन 50 करोड़ दान कर देते हैं। पर किरदार और पहचान कैसी भी हो, कानून की नज़र में वो भी हमारे जैसे एक आम इंसान हैं, जिनके लिए कानून बराबर है। और 13 साल पुराने हिट एंड रन केस में बॉलीवुड के भाईजान को 5 साल की जेल की सजा उसका प्रमाण है।
केस हमेशा से पानी की तरह साफ़ था, सबको मालूम था की 28 सितम्बर 2002 को रात के करीब 2 बजे जो लैंड क्रूजर कार अमेरिकन एक्सप्रेस लांड्री के पास फूटपाथ पर सो रहे लोगों पर जा चढ़ी, उसे चलाने वाले शख्स सलमान खान थे। सलमान के साथ गाड़ी की फ्रंट सीट पर बैठे सरकारी बॉडीगार्ड रविन्द्र पाटिल की गवाही बयां कर चुकी थी की नशे की हालत में सलमान रफ़्तार से कार चला रहे थे और फिर इस लापरवाही ने एक की जान ले ली। फिर भी मामला अदालती गलियारों में 13 साल तक दलीलों में उलझा रहा। इस दौरान सलमान ने पीड़ित परिवारों को करीब 19 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया, पश्चताप के लिए being human के बैनर तले समाजसेवा की. लेकिन बदले सलमान का ये रूप उन्हें बचा नहीं सका, न ही ड्राइवर की झूठी गवाही सलमान को बचा नहीं सकी। और देश के सामने एक नज़ीर पेश हो गयी की चाहे आप कितने भी रसूखदार क्यों न हो, पर आपकी लापरवाही की कीमत किसी को जान देकर चुकानी पड़ी तो आपको सजा होकर रहेगी।
पर ये बात अब भी कई लोग समझना नहीं चाहते। सलमान दोषी करार क्या
दिए गए, कई लोगों ने सलमान के पक्ष में कानून, गरीब और मर्यादा का मखौल बना दिया। फराह
खान ने लिखा की "ये तो वही बात हो गयी की ट्रेन गुजर रही हो और मरने को कोई खुद
पटरी क्रॉस करने लगे और इसका दोष ड्राइवर पर डाल दिया जाये" गायक अभिजीत ने ट्वीट
कर दिया - "Kutta rd pe soyega kutte ki maut marega, roads garib ke baap ki
nahin hai" ये बयान अपने आप में बेहद शर्मनाक है। क्योंकि ये वही गरीब लोग हैं,
जो ऐसे सितारों को बॉलीवुड का बाप बनाती हैं, कोई शक नहीं की देश में अगर 3 करोड़ कुत्ते हैं तो लाखों में ऐसे
बदनसीब इंसान भी है, जिन्हें सर छुपाने के लिए छत नहीं मिलती. इसलिए मजबूरी में वो
लोग सड़क की बिस्तर बना लेते है, वो सड़क जो किसी के बाप की नहीं की उसपे सोये लोगों
पर वो नशे की हालत में गाड़ी चढ़ा दे।
कोई शक नहीं की आज उस घटना के 13 साल बाद के सलमान काफी बदल गए हैं,
लेकिन कानून किसी के लिए नहीं बदलता। सलमान का आचरण अच्छा रहा है इसलिए सजा 10 साल
की जगह 5 साल हुई। लेकिन सलमान दोषी तो हैं ही, फिर चाहे वो कितना भी अच्छे इंसान बन
जाये। यही हमारे कानूनी व्यवस्था की ख़ूबसूरती है, जहाँ कई बार इन्साफ होता है, कई बार
इन्साफ अधूरा रह जाता है पर ज़्यादातर वक़्त अंत में सत्य की जीत होती है। सत्यमेव जयते
!

दम है बॉस...
ReplyDelete