Sunday, January 4, 2015

पीके की क्या गलती है भाई ?



सदियों से रात के अँधेरे में आसमान में चमकने वाले सितारों को हम पूजते या मानते रहे हैं। पर कभी भी ये नहीं सोचा की अगर उन सितारों में भी कहीं कोई इंसान हो तो धरती पर रहने वाले हम जैसे लोगों के बारे में वो क्या सोचेगा। कपड़ों से लदे हमारे बदन और आडंबर से ढके हमारे जीवन के बारे में क्या कहेगा। ये कल्पना ही है जिसे इन दिनों हम सिनेमा पर्दे पर देख रहे हैं। पर एलियन बनकर आए पीके को भी हमने और हमारी सोच ने नहीं बख्शा। वो भी बेचारा विवादों में आ गया। पर क्यों ? आखिर पीके की गलती क्या है की कहीं उसके पुतले जल रहे हैं, कहीं उसकी थू-थू हो रही है और कहीं वो बड़े विवादित डिबेट का सब्जेक्ट बन गया है। क्या धर्म जैसे संजीदा मसले के पीछे छिपे आडंबर की हकीक़त यूँ सरे-आम कर देना ही उसकी गलती है। उसने हर धर्म की बात बताई और 'गॉड के मैनेजर्स ' के धंधे की पोल खोल दी। फिर भी खुद को कट्टर हिन्दू मानने लोगों को ये सब नाग्वर लग रहा है। पत्थर पर लाल टिका लगा कर धर्म की दूकान सजाना हो या निर्मल बाबा जैसे लोगों के चंगुल में फंसना, हर रोज़ धर्म की आड़ में ऐसे गोरखधंधे की बात सुनते हैं। बाबा की तीसरी आँख से भगवान को ढूंढते है, पर उसी भगवान के दिए अपने दो आँखों से सच्चाई नहीं देख पाते। या शायद गॉड के मैनेजर्स भगवान का इतना डर हमारे अंदर भर देते हैं की हम सच से ही नफ़रत करने लगते हैं। कुछ लोगों को इस बात पर भी आपत्ति है की सच दिखाने वक़्त तराज़ू में मुसलमानों का आडंबर हल्का पड़ गया और हिन्दुओं का भारी। पर ऐसा सोचने वाले लोग फिल्म में ये देखना भूल गए की इस्लाम के भी ठेकेदार थे जो विरोध का तरीका बॉम्ब ब्लास्ट समझते है और ऐसे लोगों की खिलाफ़त भी पीके करता है। लेकिन विवाद इसलिए नहीं थमता क्योंकि पीके का किरदार निभाने वाले आमिर खान पंथ से मुस्लिम हैं। और मंदिर में 'गॉड इस मिसिंग' के पर्चे बांटने वाला पीके असल ज़िन्दगी में हिन्दू नहीं मुसलमान है। और फिल्म देख रहे लोग सिनेमा भी नफ़रत की निगाहों से देखते हैं। ये अलग बात है की सरफ़रोश या रंग दे बसंती देख कर किसी ने भी आमिर से उसका मज़हब नहीं पूछा था। ये लोगों की सोच है जो बदलती रहती है, ये सिनेमा है जहाँ लोग कभी कला देखते हैं, कभी किरदार का मज़हब। पीके इसी आडंबर को बेबाक़ ढ़ंग से सामने रखता रखता है। और विरोध करने वालों में से तो ज़्यादातर ये जानते भी नहीं की फिल्म की कहानी क्या है। इसीलिए ये गुज़ारिश है की पीके देखिये, और किसी भी सिनेमा को सिनेमा की तरह देखिये। वरना फिल्मों का यूँ विरोध कभी देश जला देता है। 'इनोसेंस ऑफ मुस्लिमस ' या 'नोह् ' इसके उदहारण रहे हैं। इसीलिए धर्म कोई भी हो, उसके आडंबर का विरोध कीजिये, न ही उस आडंबर को दिखाने वाले फिल्म की। और आँख खोलिए तब दिखेगा की दूसरे ग्रह से नंगा आया पीके गया तो कपड़े पहन कर लेकिन मात्र ढ़ाई घंटे में हम सब को, आडंबर से भरे हमारे सोच को नंगा कर गया। ये हकीकत है जिसे स्वीकारने की हिम्मत नहीं है तो कम से कम अपनी कमज़ोरियों को भगवान या धर्म की आड़ में मत छुपाइये।


5 comments:

  1. real PK wo nahi hum sab hai... jo wrong number ko hi sach man baithe hai... sala insan saban ka soche lul ho gaya hai...

    ReplyDelete
    Replies
    1. Really aadi sab wrong call h.. But usse bhi zyada sad h ki jo bhi hume right nd wong me fark batata h, hum use hi wrong samajhne lagte h..

      Delete
  2. sorry Roy thodi busy chal rahi thi to late se padha but maja aa gaya...seriously film ko film hi rahne de. thoda entertainment bhi jaruri hai life me. Amartya sen ki language mein The Argumentative Indian :)

    ReplyDelete