मोदी का जादू चल गया तो फिर पार्टी के सबसे बड़े नेता अर्जुन मुंडा अपने गढ़ से ही चुनाव क्यों हार गए ? हेमंत सरकार के 14 महीने वाकई 14 साल पर भारी थे तो पूरी कैबिनेट धूल क्यों चाट गयी ? स्थिरता के लिए जनादेश आया तो विधान सभा में 55 चेहरे बदल क्यों गए ? मोदी की लहर नहीं थी तो लालू-नीतीश की पार्टी साफ़ क्यों हो गयी ? बीजेपी ने विकाश नहीं किया तो भी हर्जाना कांग्रेस को क्यों भुगतना पड़ रहा है ? जेवीएम बर्बादी के कगार पर थी तो भी उम्मीद से ज़्यादा सीटें कैसे आ गई और उसके बावजूद बाबूलाल एक नहीं दोनों जगह से चुनाव हार क्यों गए ? हम साथ साथ हैं कहने के बाद भी सुदेश को करारी हार क्यों मिली ? और बदलाव की ये कैसी आंधी थी की झारखण्ड सियासत के तक़रीबन सभी सूरमा ढेर हो गए, और 14 सालों में पहली बार एक बहुमत वाली सरकार अस्तित्व में कैसे आई, आखिर इस मैंडेट के मायने क्या समझे जाए.…
कारक और कारण जो भी रहा हो, पर धन्य है झारखण्ड की जनता की आखिर उसने एक पार्टी के नेतृत्व में राज्य की बागडोर सौंपी। उस विस्वास पर अपना भरोसा जताया जिसमे मोदी जी चीख-चीख कर कहते थे की विकास के लिए केंद्र और राज्य में एक दल की सरकार होनी चाहिए।
पर नतीजे साफ़ कर रहे हैं की दरअसल ये बीजेपी या उम्मीदवारों की जीत नहीं बल्कि सिर्फ केंद्र की मोदी सरकार की जीत है, जिसमे तथाकथित कुत्ता-बिल्लाई भी मोदी के नाम पर जीत जाता है और मौका पा चुके बागड़बिल्लें हार जाते हैं। ये उस रणनीति की जीत है जिसमे पहले पार्टी संगठन ने प्रदेश नेतृत्व को नाकारा और अब जनता ने। ये मोदी के नाम पर मिली जस्ट जीत है, जस्ट इसलिए की दो सीट का भी हेर-फेर हो जाता तो जीत हार में बदल जाती। इसीलिए अकेले बीजेपी की ये जीत अधूरी है, क्योंकि आजसू पास कराने वाली सुप्प्लीमेंट्री पेपर है. पर फिर भी ये ये जनादेश बदलाव का है। वो बदलाव जहाँ सियासत को बपौती मानने वाले मात खा गए। न सौरव-अनंत का राजघराना काम आया, न विनोद की तटस्था ने असर दिखाया, बीजेपी-आजसू के साथ में सुदेश-अर्जुन साथ रह गए, बाकि सब आगे बढ़ गए और राज्य बड़ी तेज़ी से अपने पहले नॉन-आदिवासी सीएम के सपने को सच होने का इंतज़ार करने लगा। पर जनता का 'दास ' कोई भी बने,बने, काम की सामूहिक जिम्मेदारी नरेंद्र मोदी के कंधे पर होगी, विकास का सवाल बीजेपी से होगा, और अगली बार गिनाने को गठबंधन की मजबूरियां भी नहीं होगी। दो तिहाई नहीं पर जो भी कामयाबी मिली उसने हालाँकि दूसरों को मजबूर ज़रूर किया या करेगा। जेवीएम को मज़बूरी में विलय पर गंभीर होना होगा, कांग्रेस को मजबूरी में दिन काटना होगा क्योंकि संघर्ष करना उसने भूला दिया है, हस्ते हुए मजबूरी में अर्जुन-सुदेश को अपने आंसू छुपाना होगा और मान लेना होगा की झारखण्ड की सियासत का सबसे बड़ा खिलाड़ी हेमंत सोरेन बन गए हैं, जिसने सिर्फ अपने काम, अपने नाम और अपनी नीति से न सिर्फ मोदी एंड टीम का मुकाबला किया बल्कि अपने आप को स्थापित भी कर लिया। ये अलग बात रही की जेएमएम के गढ़ संथाल में बीजेपी ने और बीजेपी के कई आँगन में जेएमएम ने सेंधमारी की। कहने को मोदी के पास-फेल पर, या दो सीट के लेकिन-किन्तु-परन्तु पर बहुत बातें हो सकती है, पर सियासत आंकड़े समझती है, और मानती है की जो जीता वही सिकन्दर। इसीलिए बदलाव से भरे इस जनादेश का स्वागत है, स्वागत है स्थिर सियासी युग का, और काँटों से भरे ताज़ के साथ सत्ता के गलियारे में फिर से स्वागत है बीजेपी का।
This comment has been removed by the author.
ReplyDeleteये सारे सवाल जो आपने उठाये, वो हर झारखंडी के मन में कौंधनी चाहिए... लेकिन इसे विडंबना ही कहेंगे इस राज्य की, क्योंकि अब भी इस राज्य के सियासतदान समझ जायें तो अच्छा है... क्योंकि किसी ने सच ही कहा है... राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट... अंतकाल पछताएगा, जब सत्ता जाएगी छूट...
ReplyDeleteYahi to jharkhand ka ab tak durbhagya raha h
ReplyDeletesach me...
ReplyDelete