इस्माईल
हिन्दू से मुस्लिम बना और फिर हिन्दू बना दिया गया या वो हमेशा से ही मुस्लिम था जिसने टोपी के साथ अब तिलक भी लगा लिया। मजहब ने अपनी सहूलियत के लिए तो कुछ प्रतीकों को अपना लिया है लेकिन कुछ इंसान किसी भी मजहब को ठीक से अपना नहीं पाते। इस्माईल और उस जैसे 250 लोगों की भी ऐसी ही कहानी है. वो लोग जिनके नाम पर या शायद उनके मजहब की पहचान पर इस वक़्त देश में हंगामा मचा है, मोहब्बत की नगरी में नफरत का ज़हर घुला है। लेकिन सियासत के दांव-पेंच के बीच किसी ने ये नहीं सोचा की आगरा के वो 250 लोग हिन्दू-मुस्लिम से पहले एक इंसान है जिनका दिल राम को या रहीम को पूजने से पहले पेट-पूजा की फ़िक्र करता है, वो पेट जो गरीबों के अभिशाप की वजह होता है, क्योंकि पेट ना होता तो भूख की लड़ाई में इंसान सियासत या मजहब से कभी हरता नहीं. पर ये पेट अक्सर मजबूरी लाता है और पापी पेट का कोई धर्म नहीं होता। इसीलिए अल्लाह को मानने वाले लोग महज सस्ती दर पर अनाज पाने की हसरत में यज्ञ करने लग जाते हैं। उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता की ऊपर बैठे खुदा का धर्म क्या है, वो तो बस इतना जानते है की उनकी सोच पर उनका भूख हावी है जिसकी हवस सियासत और मजहब की दीवार नहीं पहचानती। कहने को हमारे देश में धर्म की आज़ादी मिलती है लेकिन धर्मान्तरण पर धर्मयुद्ध छिड़ जाता है, गीता राष्ट्रीय ग्रंथ बन जाये या फिर हमारा संविधान सबसे पूज्य बना रहे.. इस सवाल पर बहस खींच जाती है लेकिन जो संविधान 64 साल से पूजा जा रहा है वो आज भी यह गारंटी नहीं दे सकता की कोई गरीब कभी भूखा न सोये, गीता का कोई ज्ञान गरीबी खत्म करने का रहस्य नहीं बता सकती न ही पाक कुरआन भूख को शांत करने के लिए इंसान को नापाक रास्तों पर चलने से रोक पाती है। ये सवाल एक घटना या धर्मान्तरण के एक किस्से तक सीमित न रही है न रहेगी। क्योंकि 7 दशक से जिस गणतंत्र पर हमें नाज़ रहा है वो दरससल भूखतंत्र भी है। जहाँ इंदिरा से मोदी तक सियासत गरीबों के इर्द-गिर्द घुमी ज़रूर है लेकिन चुनाव दर चुनाव बस गरीबों को अपने झूठ-सच में सिर्फ घुमाया है और कुछ नहीं। जदयू के पूर्व सांसद साबिर अली को मोदी आज इतने प्रिये हो गए की वो मुस्लिम उलेमाओं से मोदी की पैरवी कर हैं तो मुलायम अचानक से इतने समाजवादी हो गए हैं की यूपी में संघ की सोच में उन्हें कोई खोट नज़र नहीं आ रहा, और बीजेपी को धर्म की सियासत ऐसे नागवार लग रही हैं की वो धर्मान्तरण रोकने के लिए कानून तक बनाने की वकालत करने लगी है। ये सियासत के अलग रंग हैं जहाँ धर्म का सिर्फ इस्तेमाल होता है बस वक़्त माकूल होना चाहिए. क्योंकि सियासत का अपना कोई धर्म नहीं होता। ऐसे में जब दो घूर विरोधी भी सियासी ज़रूरतों और मजबूरियों के कारन कभी भी पाला बदल लेते हैं और कोई इसे गुनाह नहीं मानता फिर पापी पेट का भी तो धर्म नहीं होता। तो उसकी मजबूरियों के खातिर पंथ बदल लेना गुनाह क्यों करार दिया जा रहा है। दरअसल गुनहगार तो वो लोग हैं जो इस पापी पेट की ज़रूरतों और मजबूरियों को अपने तराजू में तौलते हैं. बाद बाकी तो सब ग़ुलाम हैं, कोई भूख का, कोई सियासत का, कोई धर्म की बंदिशों का, कोई पापी पेट का।
isme kuch galat nahi isse pahle jab hua koi bole nahi jab koi hindu bana to sab secular wad ka chola pahan liya
ReplyDeletewah jo hindu dharm laya to bad hindu se convert ho jaye to sahi wo Bangladesh se aaye to mauj me desh washi jail me like pak hume bhi rona padega is niti se
ReplyDelete