हर जीत के
बाद विकेट को
सहेज कर ले
जाना, हर हार
की जिम्मेदारी अदब
से लेना, हर
विजय के बाद
ट्रॉफी सबसे युवा
को सौंप जाना,
जीत का चेहरा
होकर भी भीड़
में यूँ खो
जाना, खेल के
हर आर-पार
में भावुकता से
परे आगे की
सोचना और मुश्किल
हालात में आगे
से लीड करना...
कहाँ दिखेगा ये
सब। क्योंकि ये
सिर्फ एक कप्तान
की बात नहीं
है। ये अपने
तरह के एकलौते
कप्तान की बात
है, जो खुद
में कप्तानी का
कोई विस्वविद्यालय सरीखा
हो। ये महेंद्र
सिंह धौनी की
बात है।
ये आश्चर्य कि बात
है की क्रिकेट
की दुनिया ने
अब तक 450 से
ज़्यादा कप्तानों को देखा
है, पर वो
एक अदद कप्तान
जो इस खेल
की हर बड़ी
ट्रॉफी अपनी झोली
में भर ले,
उस चेहरे के
लिए क्रिकेट को
करीब 130 सालों तक इंतज़ार
करते रहना पड़ा।
तब तक जब
तक रांची का
राजकुमार कैप्टेन कूल बनकर
मैदान में नहीं
उतरा। महेंद्र सिंह
धौनी एक अनजाना
नाम देखते ही
देखते क्रिकेट की
जान बन गया,
पर दुनिया के
सबसे सफल कप्तानों
में एक माही
अब टीम इंडिया
के कप्तान के
रूप में नहीं
होगा।
2007 वर्ल्ड
कप भारत के
लिए सबसे बुरे
दौर जैसा था।
टीम पहले ही
चरण में बाहर
हो चुकी थी,
टीम के सभी
सीनियर्स क्रिकेट में आ
रहे टी-20 के
फटाफट संस्करण से
दुरी चाहते थे,
और 2 दशक से
टीम की आन-बान-जान
रहे खिलाडियों का
संन्यास करीब दिख
रहा था। ऐसे
में टीम इंडिया
को सिर्फ एक
कप्तान की ज़रूरत
नहीं थी, एक
ऐसे लीडर की
ज़रूरत थी जो
बिखर चुकी टीम
का कायाकल्प कर
दे, एक ऐसे
कैप्टन की ज़रूरत
थी जो अपनी
खुद की टीम
बनाये। एक ऐसे
खिलाड़ी की ज़रूरत
थी, जो टीम
के खेलने का
तरीका ही बदल
दे। सचिन-सौरव-द्रविड़-सहवाग-लक्ष्मण
वाली टीम का
नया नायक बनकर
मुश्किल की घड़ियों
में टीम को
सँभालने वाला सख्श
बन गया महेंद्र
सिंह धौनी। और
अभियान की शुरुआत
ही की पहले
टी-20 वर्ल्ड कप
विजेता के तौर
पर।
2007 में जोहान्सबर्ग के मैदान
में टी-20 ट्रॉफी
थामे माही जब
अपना जर्सी एक
बच्चे को तोहफे
में सौंप रहे
थे, तो दरअसल
खाली बदन में
वो विस्वविजेता का
फौलाद दुनिया को
दिखा रहे थे।
और ये बस
एक छोटी सी
शुरुआत थी। टी-20
के बाद धौनी
के धुरंधर टेस्ट
में पहली बार
बेस्ट बन गए।
एशिया के बादशाह
बने, कंगारूओं को
उनकी जमीं पर
पटका, दुनिया के
हर मैदान पर
तिरंगा लहराया, और फिर
वानखेड़े में वो
कर दिखाया जो
खुद क्रिकेट के
भगवान की भी
अधूरी ख्वाईश थी।
28 साल बाद क्रिकेट
को धर्म मानने
वाले देश के
120 करोड़ लोगों को वर्ल्ड
कप के साथ
होली-दिवाली मनाने
की सौगात देने
वाले कप्तान का
ही नाम है
महेंद्र सिंह धौनी।
आईपीएल से चैंपियंस
लीग तक में
सफलता का पर्याय
धौनी। दुनिया में
क्रिकेट इतिहास का वो
एकलौता कैप्टन जिसके पास वर्ल्ड कप, टी-20
वर्ल्ड कप, चैंपियंस
ट्रॉफी और टेस्ट में नंबर
1 की रैंकिंग रही
हो।
दुनिया ने एक
से बढ़कर एक
क्रिकेट कप्तान देखा है,
पर धौनी ने
अपनी काबिलियत और
अपनी अलग सोच
से उन भी
अपना मुरीद बनाया
है। माही नें
कप्तानी का अपना
अलग अंदाज़ रखा।
कारण विरोधी कभी
भांप नहीं पाए
कि इस कैप्टन
कूल की अगली
रणनीति क्या होगी।
शायद माही को
खुद भी अपनी
आगे की नीति
का पता नहीं
होता था। और
यही उनकी कामयाबी
की बड़ी वजह
बना। ऐसा कप्तान
जिसे विरासत में
वो टीम मिली
जिसके सभी खिलाडियों
का कुल अनुभव
भी उसके अकेले
जितना नहीं था।
पर उसी फौज़
से धौनी ने
दुनिया जीत कर
साबित कर दिया
कि ये जीत
का ज़ज़्बा कुछ
भी संभव कर
सकता है।
आज जिस विराट
युग की बात
हो रही है,
दरअसल ये धौनी
युग की ही
पैदाइश है। कोहली
उस भरोसे की
बुनियाद है जो
माही ने युवाओं
पर दिखाया था।
सब जानते है
कि क्लीन स्वीप
के सौदागर अश्विन-जडेजा टीम में
शायद नहीं होते
अगर माही सबसे
लड़ते उनपर दांव
पर दांव नहीं
खेलते। लेकिन क्रिकेट का
एक उसूल हैं
कि एक जायेगा
तभी दूसरा आएगा।
और धौनी जानते
थे कि 2019 की
टीम बनाने के
लिए अब किसी
और को आगे
चलना होगा। और
कप्तानी से पीछे
कदम खींचना, उसी
2019 की तैयारियों का आगाज़
है। ये माही
का एक और
अंदाज़ है।
आज से कुछ
साल पहले क्रिकेट
समीक्षक गुलू ऐज़िकल
ने 2008 में धौनी
पर अपनी किताब
'कैप्टन कूल' में
लिखा था- 'एक
साधारण से शहर लड़के
से विस्वविजेता बनने
तक का सफर
अविश्मरणीय है, पर
यहाँ से महानायक
बनने का सफर
पूरा होगा या
नहीं ये वक़्त
बताएगा।' और मेरा
मानना है कि
वक़्त बीते साढ़े
9 साल में एक
नायक को क्रिकेट
का महानायक बनते
देख चूका है।
आगे उस कैप्टन
कूल की कप्तानी
नहीं देखेगी, पर
फितरत बताती है
कि एक खिलाड़ी
के तौर पर
भी धौनी के
खेलने का अंदाज़
नहीं बदलेगा।
बढ़िया
ReplyDeleteSuperb
ReplyDelete