क्या आप
में से किसी की माँ कहती है कि तुम मेरी जय-जयकार
करो तभी तुम सपूत कहलाओगे, या सपूत बनने के लिए कोई अपनी माँ का नाम लेकर जयकार करता
रहता है। आप सब का तो पता नहीं, पर मैं ऐसा नहीं करता। मैं अपनी माँ से बेहद प्यार
करता हूँ, उनका सम्मान करता हूँ, मेरी जिंदगी उनपर कुर्बान है, लेकिन मुझे ये कभी भी
ज़रूरी नहीं लगा की मैं सार्वजानिक तौर पर उनकी जय करता फिरू। ना ही कभी ये एहसास हुआ
की अगर मैं जयकार नहीं कर सकता तो मैं अपनी माँ का सच्चा बेटा नहीं, या मेरे जैसे बेटे
पर लानत है।
ज़रा सोचिये,
अपनी माँ की जय-जयकार करना सम्मान से ज़्यादा दिखावा लगता है तो फिर उस माँ का क्या
जो मेरी ही नहीं मेरी माँ से भी महान है, उनकी-हम सब की माँ है। वो भारत माँ है। पर
मैं सच्चा देशवासी अपनी भारत माँ की जय बोलने से नहीं बन जाऊंगा, न ही अगर मैं भारत
माँ की जय न बोलू तो देशद्रोही हो जाऊंगा। दरअसल भारत माँ की जय बोलने में ना कोई हर्ज़
या ना ही बोलना एकमात्र फ़र्ज़ है। ये देशभक्ति को कोई पैमाना नहीं। माफ़ कीजियेगा, पर
मैं अपनी भारत माँ का बेटा हूँ या नहीं ये तय करने का, मुझे देशभक्ति का सर्टिफिकेट
देने का हक़ न मैंने किसी को दिया है न ही मेरी भारत माँ ने। और याद रखियेगा, पूत सपूत
या कपूत जयकारों से नहीं कर्मों से होता है। वो तिरंगा भांजने से नहीं उससे किसी की
रक्षा करने से होता है।
मुझे तो
अजीब लगता है की आजकल हर दूसरे दिन कोई ओवैसी या योगी देश में एक नया ही बहस छेड़ देते
है, और उनकी सियासत देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने वालों का सटर उठा देती है। कभी वन्दे
मातरम नहीं बोलने पर हंगामा होता है तो कभी राष्ट्र-गान पर खड़े नहीं होने पर जुत्तमपैजार।
कोई कह दे की देश में कभी कभी असुरक्षा का भाव होता है तो वो देशद्रोही, तो कभी फांसीवाद
से आज़ादी बोलने वाले देशद्रोही। अब नया फरमान है की जो भारत माँ की जय नहीं बोलेगा
वो देशभक्त नहीं। जबाव में सवाल पुछा जाता है किस भारत माँ की जयकार करनी है जिनके
हाथ में तिरंगा है या आरएसएस की वेबसाइट पर जो भगवा झंडा थामे हुई हैं।
हंसी के
साथ शर्म आती है की अपने प्रोपेगैंडा में भारत माँ को भी नहीं छोड़ा जाता है। कोई शक
नहीं कल फिर कोई टोपी या तिलक वाला नेता कोई नया शब्द कहेगा और फिर देशभक्ति की नयी
व्याख्या देने महानुभावों का जमावड़ा होगा। पर कोई ये नहीं कहेगा की देशभक्ति की दुकान
बंद करो और शांति से जियो, दूसरों को जीने दो। कोई नहीं कहेगा की हाथ में तिरंगा लेकर
जुबान से माँ-बहन एक कर देने से कोई भारत माँ का सच्चा लाल नहीं बन जाता। सिर्फ नारे
लगा देने से किसी माँ का कोई भला नहीं हो जाता। टैक्सपेयर के पैसों से छात्र राजनीति
कर न देश का कायापलट हो जायेगा न ही उन्हीं टैक्सपेयर के पैसों से नेतागीरी करने वाले
लोग अगर कंडोम गिनने लगे उससे समाज सुधर जायेगा। इसीलिए देशभक्ति-देशद्रोही का खेल
अब बंद कर देना चाहिए। किसी और की खातिर नहीं तो भारत माँ की ही खातिर। क्योंकि कोई
माँ ये नहीं देख सकती की उसी के अंगने में उसके कुछ बेटे दूसरे बेटे को मार रहे या,
नाजायज़ (देशद्रोही) की गालियां दे रहे है।
पर जो लोग
एक माँ की ममता और करुणा से ज़्यादा संविधान की भाषा समझते है वो आर्टिकल 14 रट्टा मार
ले जहाँ सबको समानता का हक़ मिला है, या आर्टिकल 19 जहाँ बोलने की आज़ादी है और आर्टिकल
25 जहाँ धार्मिक स्वतंत्रता है। और ये कोई किताब या ग्रन्थ मात्र नहीं, ये संविधान
हमारी माँ के लिए गीता-कुरआन-बाइबिल सब है।
हालाँकि
जो ये भी भाषा नहीं समझते वो हमारी परंपरा और संस्कृति में ही फिर झाँक ले। भारत अपनी विविधता के लिए जाना जाता है, 'कोस-कोस
पर पानी बदले चार कोस में बाणी पर कभी नहीं बदले वो हिंदुस्तानी', हमारे जीने का ढंग
है, गंगा-जमुनी मेल हमारी तहजीब है। माता गंगा भी सबसे ज्यादा वहीँ पूजी जाती है जहाँ
संगम है। ये समझना चाहिए। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम भी माँ और मातृभूमि से महान
किसी को भी नहीं मानते थे। पर उन्होंने कभी कौशल्या माँ की जय या हिंदुस्तान-भारत माँ
की जय नहीं कहा। क्या वो सच्चे और अच्छे बेटे नहीं थे ? सोचियेगा ज़रूर।
वर्ना हम
शंघाई फिल्म के गाने गुनगुनाते रह जायेंगे- सोने की चिड़िया, डेंगू-मलेरिया... गुड़ भी
है, गोबर भी, बोलो भारत माता की जय।

Such kaha bhai...jeena haraam kar rakha hai in logon ne..kitne zaroori mudde hain jinpar kisi ka dhyaan nahin..bus yahin kaam rah gaya hai..ye bolo ye mat bolo ye khao ye mat khao...magar achchi baat ye hai ki ab in owaision aur yogion ko bhi log pehchan gaye hain....unko ye baat pata nahin thi ki ..excess of every thing is bad...
ReplyDelete"Aap Bharat Mata Ki jai kahkar desh Ki raksha kijiye aur mai Allah hu Akbar kahkar"
ReplyDeleteWWW.kohram.com par ye article Bhi logo ko padhni chahiye.
Another good one Dost.
"Aap Bharat Mata Ki jai kahkar desh Ki raksha kijiye aur mai Allah hu Akbar kahkar"
ReplyDeleteWWW.kohram.com par ye article Bhi logo ko padhni chahiye.
Another good one Dost.