आज से करीब 70 साल पहले जिस जवाहर
लाल ने हिंदुस्तान के बंटवारे की वकालत की
थी, आज वहीं उन्हीं के नाम पर बनी इमारत से एक और बंटवारे का नारा बुलंद हो रहा है।
नारा कश्मीर की आज़ादी का है, नारा आतंकवादियों के समर्थन का है, पर बंटवारा हमारी सोच
का है, बंटवारा हमारी देशभक्ति का है, और बंटवारा हमलोगों का है जो हिंदुस्तानी से
पहले अब भाजपाई-कांग्रेसी या वामपंथी होते जा रहे हैं।
जिस हिन्दुस्तान की महानता पर विदेशियों
को भी रत्ती भर संकोच नहीं है, उसी महानता को उसी की सरजमीं पर मुर्दाबाद का चोला ओढ़ाया
जा रहा है। वो भी युवाओं के हाथों जिन पर हमें गुमान होता है, जिनके कंधे पर चढ़कर हम
कल का ख़्वाब संजोते हैं। पर किसे मालूम नहीं था जिस कंधे पर भारत अपने कल का बोझ डालना
चाहता है, उनका दिमाग अलगाव, अफजल-अजमल से पहले ही लदा है। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी
(जेएनयू) के कैंपस में सांस्कृतिक उत्सव के नाम पर पिछले दिनों जो हुआ, वो किसी को
भी झकझोर देने और गुस्से से भर देने के लिए काफी है। पहले हैदराबाद अब जेएनयू वो कोई
भी हो कन्हैया-रोहित या उमर उसको मेरे देश को गाली देने का हक़ किसी ने नहीं दिया। छात्र
राजनीति के लेफ़्ट-राइट-लेफ़्ट की कदमताल में फंसे तमाम लोगों को समझ लेना चाहिए की लेफ़्ट,
राइट तो हो सकता है, लेकिन गलत कभी सही नहीं हो सकता, कश्मीर भारत से कभी अलग नहीं
हो सकता, भारत कभी बर्बाद नहीं हो सकता।
पर सवाल सिर्फ एक घटना का नहीं, या
बात यहीं तक नहीं सिमटी। एक मांग तो ये भी है की जेएनयू को बंद ही कर देना चाहिए। पर
ये जबाव से ज़्यादा सवाल पैदा करता है। किस जेएनयू को बंद कर देना चाहिए ? वो जिसे भारत
के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का खिताब मिला, या वो जहाँ से निकले होनहार कई देशों
के सत्ता के शिखर पर बैठे, बिज़नेस टाइकून बने, पत्रकारिता की शान बने या उस जेएनयू
को जो राजनीति की क्लासरूम बना जहाँ से निकले नेताओं में वामपंथी भी हुए, भाजपाई भी।
या उस जेएनयू को बंद कर देना चाहिए जहाँ के छात्र ही सबसे पहले दिल्ली गैंगरेप पीड़िता
'निर्भया' के लिए दिल में शोले और हाथों में मशाल लेकर सड़क पर उतर लढ़ियां खा रहे थे,
जब पूरा देश मानो सो रहा था। । लोग बताते हैं, सियासी दिल्ली के दिल में बसे वामपंथ
के इस नर्सरी को सेंटर पॉलिटिक्स कभी पसंद नहीं कर पाई, क्योंकि यहाँ की छात्र राजनीति
भी कॉमरेडों की रही। पर इसका ये मतलब भी नहीं की चंद लोगों के 'द्रोह' की सजा देश के
विरासत को दी जाये।
दरअसल होना तो वो भी नहीं चाहिए, जो
इस वक़्त कुछ गुनहगारों के विरोध में से हो रहा है। फ़र्ज़ी आईडी से बने ट्विटर एकाउंट
से हुए ट्वीट को पढ़कर किसी देश के गृह मंत्री जेएनयू में हुए नारेबाजी को हाफ़िज़ सईद
स्पॉन्सर्ड बता दे, और अपनी किरकिरी करा ले, ये भी कहीं होता है क्या। होना तो ये भी
नहीं चाहिए जो राजनीतिक समर्थन हिंदुस्तान विरोधी लोगों को दिया जा रहा है। क्योंकि
मोदी विरोध का मतलब देश विरोधियों का समर्थन नहीं हो सकता।
पर इस वक़्त मसला बेहद गंभीर है, क्योंकि
सियासी उलझन में खतरा देश के भविस्य पर है। स्पांसर कोई भी हो, सोच किसी की भी हो,
पर हमारी युवा पीढ़ी को, हमारी ताकत पर वो हमला कर रहा है। इसीलिए बेहद संजीदगी से इस
आंतरिक हमले को जड़ से रौंदना होगा। पर देशभक्ति की आड़ में हमने भी भावुकता में अति-शीघ्रता
दिखाई तो उसका साइड-इफ़ेक्ट भी वायरल हो सकता है। इसीलिए उस मानसिकता और उसकी वजह को
मिटाना होगा, उस सियासी बंटवारे को खत्म करना होगा, जो अपने फायदे के लिए देशद्रोह
का जहर घोलने से गुरेज नहीं करता। याद रखिये शरीर के किसी हिस्से में घाव हो जाये तो
न ही हम उस हिस्से को हमेशा के लिए काट के फेंक देते हैं, न ही उस शरीर को मार डालते
है बल्कि हम उसका इलाज़ करते हैं। इस मामले को भी इलाज़ की ज़रूरत है। रही बात हिन्दुस्तान
की तो याद रखिये मेरा हिन्दुस्तान ज़िंदाबाद था, जिंदाबाद है, और जिंदाबाद ही रहेगा।

भैया समझ नहीं आ रहा ये पॉलिटिक्स, बहुत उचे लेवल की पॉलिटिक्स हो रही jnu में. ये देश के लिए बहुत बड़ा खतरा बन कर उभरा है, आपके लेख को पढ़ कर अच्छा लगा, पर मुद्दे की गंभीरता पर सोचने को विवश हूँ.
ReplyDelete