मैं नीतीश समर्थक नहीं जो उत्साह में फूले नहीं समाऊं और न ही बीजेपी समर्थक जो मोदी की हार में बिहार की हार ढूंढने लगू। मैं एक आम आदमी हूँ जो बिहार के जनादेश को बिहार के चश्मे से देखने की कोशिश कर रहा हूँ। वो चश्मा जिससे ना गाय दिखती है, न किसी के डीएनए में खोट, न उसकी बोली लग सकती है न ही उसे किसी का घमंड चकमा दे सकता है। ये चश्मा सियासत देखता है, और चश्मा पहनने वाले 10 करोड़ लोग उस सियासत को समझते है। बिहार बाकी राज्यों की तरह भी नहीं है, जहाँ के लोगों के माथे पर कोई नेता कभी भी कैसी भी टोपी पहना दे, यही फर्क है बिहार और बाकी जगह में, यही फर्क है की जो जनादेश आया है, वो गलती से नहीं सोच-समझ कर है। ये परिणाम बीजेपी समर्थकों के अनुरूप हो या न हो पर बिहार की भावना के बिलकुल अनुरूप है। तीन-चौथाई बहुमत जंगलराज-2 का स्वागत नहीं, विकास और स्वाभिमान का सम्मान है, 10 साल के सुशाषण का इनाम है।
बिहार के इतिहास के सबसे दिलचस्प चुनाव में मतगणना शुरू होने के
1 घंटे बाद तक जो बीजेपी दो-तिहाई बहुमत के गुमान में जश्न मना रही थी उसके आला नेताओं
को भी रत्ती भर यकीन नहीं था की चंद मिनटों में ये बिसात ऐसी लंगड़ी मारेगी की वो मुँह
दिखाने लायक नहीं छोड़ेगी। पर बीजेपी से इतर लालू सभी एग्जिट पोल के आगे ना सिर्फ
190 सीटों पर दावा कर रहे थे बल्कि दावेदारी पर ठोक बजाकर इंतज़ार करने की नसीहत भी
दे रहे थे। क्योंकि वो जानते थे की इस लड़ाई में तो बीजेपी शायद मैदान में उतरने से
पहले ही हार गयी थी।
बीजेपी उसी दिन हार गयी थी जिस दिन उसे नीतीश-लालू बड़े जैसे चेहरे
के खिलाफ बिहार में अपना कोई चेहरा नहीं दिखा था। बीजेपी उसी दिन हार गयी थी जब मोदी
ने नीतीश के डीएनए पर सवाल उठा दिया था। नीतीश से बेहतर पासवान और मांझी को दोस्त समझना
गलती थी, 2014 के जीत में मदहोश रहना गलती थी। बेवजह की बयानबाज़ी बीजेपी को ले डूबी,
कथित 'चाराचोर' के खिलाफ गाय माता का इस्तेमाल पार्टी को ले डूबा। बीजेपी हार तो उसी
दिन गयी थी जब पैकेज के नाम पर मोदी बिहार की बोली लगा रहे थे, हारे उस दिन भी थे जब
बीजेपी के एजेंडे में चुनावी मुद्दा विकास की जगह नीतीश के खिलाफ नकारात्मक प्रचार
का आईडिया आया था। पार्टी हर उस दिन हारी जब मोदी बिहार को हसीन सपने दिखा रहे थे,
और बिहार 2014 में किये वादों का हिसाब मांग रही थी। मोदी हर उस रैली में हार रहे थे
जब वो देश के प्रधानमंत्री नहीं सिर्फ बड़बोले बयान देने वाले नेता जान पड़ रहे थे। और
हार पर मुहर लगा रही थी संघ की सोच, भागवत के आरक्षण पर बोल।
लालू की आरजेडी जब नीतीश के जदयू को भी पीछे छोड़कर सबसे बड़ी पार्टी
बनी तो संकेत साफ़ है की ये नीतीश के पक्ष से भी ज़्यादा किसी के विरोध की लहर थी। शायद
बीजेपी के, शायद केंद्र की मोदी सरकार के। इसीलिए जनादेश को समझने की कोशिश करनी चाहिए,
न की अब भी उस जनादेश को बिहार की बेवकूफी समझने की भूल करनी चाहिए। कोई शक नहीं की
लालू ने अपने 15 साल के शासन में देश को बिहार का जंगलराज और मण्डलराज दिखाया। और नीतीश
ने उसी जंगलराज को सुशाषन के मंत्र से संवार दिया। अब जेपी आंदोलन की उपज दो अलग सोच
साथ-साथ चलेंगे, कथित जंगलराज-सुशाषन का कॉकटेल बिहार में बसेरा बनाएगा। पर कोई जंगलराज
को तीन चौथाई बहुमत के साथ नहीं चुनता, इसलिए नीतीश को लालू के रहते फिर से कर्मयोगी
बनना होगा। क्योंकि मोदी को हरा कर बिहार ने उन्हें और लालू को इसीलिए चुना है। बिहार
की जनता ने जताया है की कल तक के जानी दुश्मन अगर सत्ता के यार हैं भी तो भी बिहार
में बहार है। इसीलिए एक बार फिर नीतीशे कुमार है।

Sahi h dost...
ReplyDeleteSahi h dost...
ReplyDelete